मान्सून अपडेट:Monsoon Update: आगे बढ़ रहा मानसून, अरब सागर में अगले 2 दिनों कडकती बिजली के साथ होगी बारिश; मौसम पूर्वानुमान
मानसून 2023 का पूर्वानुमान: मानसून के आगे बढ़ने के कारण, अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तो कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। मानसून की इस रफ्तार को देखते हुए केरल और तमिलनाडु में एक जून से और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्व में पांच जून से मानसून शुरू होने की संभावना है.
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से वातावरण में धूप-छांव का खेल चल रहा है। अल नीनो के प्रभाव से इस साल मानसून 8 दिन देरी से बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया है। अंदमान और निकोबार द्वीप समूह पर 19 मई से रुका दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। अगले 2-3 दिनों के दौरान मॉनसून के मालदीव द्वीप समूह, कुमारिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और अरब सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है। क्योंकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अब परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हैं।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश के ज्यादातर हिस्सों में 15 जून से बारिश शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मानसून के अंदमान और निकोबार द्वीप समूह को पार करने और 22-26 मई के दौरान बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना उम्मीद थी। लेकिन मौसम में बदलाव के कारण इसमें देरी हुई। लेकिन आखिरकार अब मानसून आगे बढ़ चुका है और बुधवार को ही यह बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर गया।

Comments
Post a Comment